ब्रह्मा बाबा ब्रह्माकुमारी

ब्रह्मा बाबा ब्रह्माकुमारी

क्या आप जानते है की
ब्रह्मा बाबा ने
ब्रह्माकुमारी के सभी
Centro पर बहनो (महिलाओं)
को मुख्य क्यों बनाया ?

ब्रह्माकुमारी में सभी सेन्टरों पर समान संख्या में भाई(पुरुष)व बहने(महिला)है।
जब परमात्मा ने दादा लेखराज का आधार लेकर सृष्टि परिवर्तन चाहा।
तो बाबा का नाम बदलकर फिर ब्रह्मा बाबा रखा। उस समय 1937
में समाज मे बहनो की परिस्थिति ठीक नही थी।
तो बाबा ने बहनो को ही सेन्टरों का कार्यभार संभाला।
क्योंकि एक महिला में ही पालना के संस्कार होते है।
वो ही पालना से सब के संस्कार बदल सकती है।
इसलिए सेन्टरों पर बहने ही कार्यभार संभालती है।


Bk Shivani

Om shanti का meaning

Om shanti का meaning

हम ब्रह्माकुमारी में om shanti
इसलिए बोलते है कि जो
हमारा ब्रह्माकुमारी का greeting है,
वो है om shanti।
Om का मतलब है अहम आत्मा
और shanti का मतलब है peace।
Om shanti का meaning है।
मै शांत स्वरूप आत्मा हूँ।
I am a peaceful soul.

Bk Shivani

ब्रह्माकुमारी की शुरुआत

ब्रह्माकुमारी की शुरुआत

ब्रह्माकुमारी की शुरुआत
हैदराबाद के सिंध में जो की
अब पकिस्तान में है ,
दादा लेखराज ने सन
1937 में की |
दादा लेखराज उस समय
हीरों के व्यापारी थे |
और अपने परिवार के
साथ रहते थे |

Bk Shivani

ब्रह्माकुमारी

ब्रह्माकुमारी

जब मैंने पहली बार सुना तो,
इस बात को Reject कर दिया की,
ब्रह्माकुमारी में परमात्मा खुद
डायरेक्ट पढ़ाने आते है ,
ऐसे कैसे भगवान खुद पढ़ाने आ सकते है ,
वो भी सिर्फ इनके लिए क्योंकि,
भगवान तो सबके होते है ना |
लेकिन ऐसा होता है ,
यहाँ भगवान खुद पढ़ाने आते है |
लेकिन ये बात ही ऐसी है जिसे
प्रूव नहीं कर सकते , क्योंकि भगवान तो
दिखते नहीं अगर दिखे तो हम उन्हें
पहचान नहीं सकते , जिसे केवल ब्रह्मा कुमारी में
जाकर पढ़कर और सुनकर ही प्रूव
किया जा सकता है| क्योंकि किसी भी चीज़ को किसी और के
कहने से स्वीकार नहीं किया जा
सकता है ,केवल उस चीज़ को व्यवहार में
लाने पर ही उस चीज़ का ज्ञान होता है

Bk Shivani

Breaking News

Breaking News

आप लोगो को Breaking News तो
मिल गयी होगी ,
क्या हुआ नहीं मिली। .......
अरे Breaking News है................
आप इतने ठन्डे क्यों पड गए। ......
थोड़ा रोमांचित हुईए। .................
Breaking News यह है की......
ब्रह्माकुमारी में परमात्मा डायरेक्ट
पढ़ाने आते है।......

विद्यालय

विद्यालय

ब्रह्माकुमारी विद्यालय में परमात्मा
डायरेक्ट हमे ये जीवन जीने का
तरीका सिखाते है | और सिखाकर
हमारे अंदर वो शक्ति भी भरते है,
जिससे हम उस पर चल भी सके |

ब्रह्माकुमारी

ब्रह्माकुमारी

ब्रह्माकुमारी में मेरा काम
पहले मैनेजमेंट करने का था
लेकिन आगे जाकर में
शिक्षिका बनी |

कोन असली God  है ?

कोन असली God है ?

ब्रह्माकुमारी में कई लोग
आकर अक्सर पूछते है
की आज के युग में
बहुत सारे धर्म है ,
कोनसा धर्म सही है
और कोन असली God है ? ,
तो मेरा जवाब एक ही होता है
की डॉक्टर वही जो आपका
इलाज़ करे ,
जो आपको ठीक करे |

Bk Shivani

Accept

Accept

में शुरुआत में जब
ब्रह्माकुमारी में आई तो
एक बात थी जो में
Accept नहीं कर पा
रही थी ,यहाँ कहा
जाता था की यहाँ
खुद परमात्मा पढ़ा
रहे है, लेकिन जब
मेने समझा
और पढ़ा तब पता चला
यहाँ खुद परमात्मा पढ़ा रहे है|

Bk Shivani

पहचान

पहचान

मेने बहुत लोगो को ब्रह्माकुमारी की राह
दिखाई लेकिन मुझे राह
दिखाने वाले एक ही थे ,
खुद परमपिता निराकार शिव बाबा |
ऐसा नहीं है की इससे पहले कोई राह नहीं
थी,बस हम उसको पहचान नहीं पा रहे थे |

Bk Shivani

ब्रह्माकुमारी

ब्रह्माकुमारी

जब में मेरे माता पिता को
ब्रह्माकुमारी में आता देखती
थी तो उनका जो व्यवहार था
वो मुझे भा गया |
एक यह कारण भी था की
मेने ब्रह्माकुमारी को जानने
की जिज्ञासा जगायी और
अध्यात्म की दुनिया को पाया |

Bk Shivani

ब्रह्माकुमारी

ब्रह्माकुमारी

मेरे माता-पिता चाहते थे की,
में ब्रह्माकुमारी जॉइन करूँ ,
मेने मेरी पढ़ाई Engineering में
Electronics से की है ,
ब्रह्माकुमारी में आने से
पहले में मेरे
Husband के साथ Business
के field में थी |

Bk Shivani

 जीवन जीने का वो मंत्र जो सिर्फ आपको कोरोना वायरस से ही नहीं बल्कि जीवन जीने और मधुर सम्बन्ध बनाये रखने में भी मदद करेगा |  इसे जरूर अपनाये |

जीवन जीने का वो मंत्र जो सिर्फ आपको कोरोना वायरस से ही नहीं बल्कि जीवन जीने और मधुर सम्बन्ध बनाये रखने में भी मदद करेगा | इसे जरूर अपनाये |

सोल्यूमन आईलैंड के बारे में कहा जाता है कि वहां किसी वृक्ष को खत्म करना हो तो वह उसको काटते नहीं है बल्कि इर्द-गिर्द उसको खड़े होकर कोसते हैं जिससे पेड़ धीरे-धीरे सूख जाता है। इसलिए कहते हैं कि जो हम सोचते हैं, वह सिद्ध होता है। सबसे शक्तिशाली बात है कि हम परमात्मा की उर्जा का अपने चारों तरफ एक सर्कल बनाएं। हम सभी हाथ धो रहे हैं। अच्छी बात है, लेकिन आप कितनी बार भी हाथ धो लो। किसी भी चीज को बार-बार सैनिटाइज कर लो। कितनी बार ही अपने आप को सैनिटाइज कर लो। हमें पता ही नहीं है कि फिर कहां कहां हाथ लग रहा है। इसलिए परमात्मा की शक्तियां परमात्मा की पवित्रता बहुत जरूरी है। हमारे चारों तरफ एक ऊर्जा सर्कल है और संकल्प यह करना है कि इस सर्कल के अंदर कुछ भी प्रवेश नहीं कर सकता। इससे हम स्वयं को परिवार को और देश को ऊर्जावान बनाएंगे। यह जादू है,
यह कोई भी कर सकता है। फिर हम संकल्प करें कि परमात्मा की पवित्रता और शक्तियों का हमारे चारों तरफ एक सर्कल है जिसे आभामंडल कहते हैं। यह मेरा सुरक्षा कवच है। फिर एक संकल्प है। मैं सदा सुरक्षित हूं। सुबह उठते ही फोन देखने से पहले हाथ धोने से पहले किसी से बात करने से पहले हमारा संकल्प यही होना चाहिए। क्योंकि सुबह के पहले के विचार का असर पूरे दिन रहता है। इसलिए हम कहते हैं सुबह सुबह किसका चेहरा देखा। मतलब की सुबह की पहली सोच क्या थी, इसलिए सुबह उठते ही पहले विचार ऐसे होने चाहिए। मैं शांत हूं। मैं पवित्र आत्मा हूं। मेरा शरीर अच्छा है। परमात्मा की उर्जा के सर्कल में मेरा पूरा परिवार सुरक्षित है। 2 मिनट दीजिए और इस सर्कल का मानसिक चित्रण लीजिए। रात को सोने से पहले की आखिरी सोच भी यही होनी चाहिए जो आखिरी सोच होगी ,वह सारी रात काम करती है और सुबह उठते ही हमारी सोच वही बन जाती है यही सोच रात को सोचते-सोचते सो जाइए कि मैं सुरक्षित हूं। इस तरह यह दो समय तो हो गए। दिन में जब भी याद आ जाए, मन ही मन इस मंत्र को दोहराई है। मैं शक्तिशाली हूं। मैं सुरक्षित हूं, स्वस्थ हूं। सब अच्छा चल रहा है। ब्रह्माकुमारी संस्था में हम हर एक घंटे के बाद 1 मिनट के लिए रुकते हैं। उसमें हम इसे दोहराते हैं। सबसे महत्वपूर्ण समय खाने और पीने का है। मतलब हम दिन में तीन चार बार खाना खा ही लेते होंगे और सात आठ बार पानी पी लेते होंगे। 10-12 बार तो यही हो गया खाने और पानी पीने के समय इन्हें दोहराना आज इसलिए जरूरी है क्योंकि इस समय आपके खाने और पानी में भी डर और चिंता की ऊर्जा है, जो संकल्प हम भोजन में और पानी में डालते हैं। उसका हमारे मन पर सीधा असर होता है। कहा भी जाता है जैसा अन्न वैसा मन जैसा पानी वैसी वाणी मतलब मुंह में बिना अपना संकल्प डाले कुछ जाना नहीं चाहिए। अगर यह किसी ने एक हफ्ते तक कर लिया तो 100% भय से दूर होना शुरू हो जाएगा और आप सुरक्षित अनुभव करेंगे। यही इस समय सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर हम इसके साथ में भावनात्मक सुरक्षा को भी जोड़ देंगे तो आप हर तरह से सुरक्षित हो जाएंगे और दुनिया की किस्मत बदल जाएगी। अभी हमें उस वायरस को उकसाना नहीं है कि अभी आप और आने वाले हो, हमें पता है। अभी आप और दो-तीन महीने रहोगे। हमें पता है हमारा बिज़नेस खत्म हो जाएगा बल्कि हमें यह सोचना है कि हमें पता है कि आप खत्म हो चुके हो, हमें पता है। हम सुरक्षित हैं। ऊपर दी गई सोच और संकल्प का विचार सिर्फ इस वायरस के लिए नहीं है। यह आपके जीवन जीने का तरीका बन जाएगा क्योंकि खुशहाल जीवन के लिए और मधुर सम्बन्ध बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।

Bk Shivani



ब्रह्माकुमारीज़

ब्रह्माकुमारीज़

ब्रह्माकुमारीज़ में हार्ट के रोगी के लिए एक
प्रोजेक्ट चलाया जाता है ,जिसमे पॉजिटिव संकल्प
के द्वारा हार्ट के ब्लॉकेज को खोला जाता है |
जिसमे लाइफ स्टाइल का ध्यान रखने के साथ साथ
ध्यान के द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोड़कर विजुअलाइज
करते है ,की हार्ट ब्लॉकेज साफ़ हो रही है | उस समय हम
यही संकल्प करते है की में पूरी तरह स्वस्थ हूँ ,में निरोगी हूँ ,
अभी बीमार है लेकिन इस बीमारी को ख़त्म करना है |
धमनी ब्लॉक है ,लेकिन विचार यह उत्पन्न करना है की
वो ब्लॉकेज खुल रहे है ,हमे वो सोचना है ,जो हम सच बनाना
चाहते है | क्योंकि संकल्प से सिद्धि होती है , इसी प्रकार हमे
इस कोरोना वायरस के दौर मै अपने विचार
सही करके उनको संकल्प से सिद्ध करना है |

Bk Shivani